Tuesday, October 20th, 2026

​'महाराजा' फिल्‍म से डेब्‍यू करने वाले हैं जुनैद


जुनैद खान जल्‍द ही बॉलि‍वुड में डेब्यू भी करने वाले हैं। उन्‍होंने अपनी फिल्म 'महाराजा' की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन इससे पहले लॉकडाउन में उन्होंने खुद को फैट से फिट बना लिया है। सोशल मीडिया पर लोग जुनैद की पुरानी तस्‍वीरों के साथ उनके नए लुक को पोस्‍ट कर रहे हैं।
फिल्‍म में जयदीप अहलावत भी

जुनैद की फिल्‍म 'महाराजा' को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। जबकि 'अर्जुन रेड्डी' फिल्‍म की ऐक्‍ट्रेस शालिनी पांडे जुनैद के अपोजिट कास्‍ट की गई हैं। इस फिल्‍म में शारवरी वाघ के अलावा 'पाताल लोक' फेम जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में होंगे।


बताया जाता है कि 'महाराजा' फिल्‍म महाराज लिबेल केस पर आधारित हैं। साल 1862 में एक धार्मिक तबके के प्रमुख ने एक अखबार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसमें महिला श्रद्धालुओं के यौन शोषण का खुलासा किया गया था। जुनैद खान अपनी इस डेब्‍यू फिल्म में पत्रकार करसनदास की भूमिका निभाने वाले हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय